YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अभिनेत्री दिशा पाटनी समंदर की गहराईयों तक पहुंच जलपरी की तरह लहराती दिखी 

अभिनेत्री दिशा पाटनी समंदर की गहराईयों तक पहुंच जलपरी की तरह लहराती दिखी 

मुंबई । बॉलीवुड की अभिनेत्री दिशा पटानी का एक नया कारनामा प्रशंसकों को खूब लुभा रहा है। दरअसल, हाल ही में दिशा अपने मालदीव ट्रिप से लौटीं हैं। इसके बाद से ही अदाकारा अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस के बीच चर्चा का विषय रही हैं। इस बीच दिशा ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिशा पटानी की एक नई स्किल करती नजर आ रही है। हाल ही में अभिनेत्री दिशा पटानी ने एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा पाटनी समंदर की गहराईयों तक पहुंच मछलियों के बीच जलपरी की तरह लहराती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो बड़ा ही रोमांचक लग रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद दिशा पटानी के फैंस की भी सांसें थम जाने वाली है। दिशा पटानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘कुछ दोस्त बनाते हुए।’ वीडियो को देख पता चल रहा है कि दिशा पटानी एक अच्छी स्विमर भी हैं। दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'राधे' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही दिशा पटानी 'केटीना' में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसे एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह सहित और भी कई कलाकार होंगे।
 

Related Posts