YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

केजरीवाल ने आप विधायक अनिल वाजपेयी का किया था ‘अपमान', भाजपा में शामिल

 केजरीवाल ने आप विधायक अनिल वाजपेयी का किया था ‘अपमान', भाजपा में शामिल

आम चुनाव-२०१९ के तहत दिल्ली में आगामी १२ मई को ७ सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, पूर्वी दिल्ली की ग़ांधी नगर सीट से विधायक व पूर्वी ज़िला विकास समिति के चैयरमेन अनिल वाजपेयी बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि जब मतदान में १० दिन से भी कम समय बचा हो, ऐसे में पार्टी के विधायक का भाजपा में जाना केजरीवाल के चिंता का सबब जरूर है। 
    दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक अनिल वाजपेयी के साथ आप कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सभी ने सभी को सदस्यता दिलवाई। वहीं, वार्ड अध्यक्ष व आप के संस्थापक सदस्य गौरव शर्मा ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव ने कहा कि अनिल वाजपेयी समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने भरी सभा मे विधायक अनिल वाजपेयी को आपत्तिजनक शब्द कहा था। खुलासा किया कि चुनाव लड़ने के लिए एक-एक विधायक से ३-३ करोड़ रु मांगे थे, जिन्होंने देने से इंकार किया उन्हें पार्टी ने साइड लाइन किया गया है। अनिल वाजपेयी ने पैसे देने से इंकार किया था, इसलिए वह मुख्यमंत्री के निशाने पर आ गए थे। पार्टी का आदेश था जो व्यक्ति पैसे न दे उसकी दुकान सील करवाओ, अगर मकान बन रहा हो तो मकानों को तुड़वा दो। उन्होंने कहा ईमानदारी के लिए भाजपा का दामन थामा है। 

Related Posts