YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 लुटेरी दुल्हन ने ससुरालियों को पिलाया जहरीला दूध -हजारों की नकदी और गहने ले उड़ी, पुलिस में मामला दर्ज

 लुटेरी दुल्हन ने ससुरालियों को पिलाया जहरीला दूध -हजारों की नकदी और गहने ले उड़ी, पुलिस में मामला दर्ज

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नौल्था में एक नई नवेली दुल्हन हजारों रुपये की नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। शादी को अभी सिर्फ 8 दिन ही हुए थे। दिनेश ने न केवल शादी का सारा खर्च खुद उठाया, बल्कि दुल्हन को नकदी से लेकर हजारों रुपये के जेवरात भी पहनाए थे।  दुल्हन ने भागने से पहले ससुरालियों को जहरीला दूध पिला दिया था। हालांकि, सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दूल्‍हे की शिकायत पर आरोपी दुल्हन, उनकी बहन बिमलेश, जालपाड़ निवासी दिनेश, पत्नी, मां और पंडित कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गत 2 दिसंबर को सुनीता गांव पावा, गली नं 7 अल्मोड़ा जिला उत्तराखंड के साथ हुई थी। बिचौलिया दिनेश, उसकी पत्नी व उसकी मां कृष्णा थे। उक्त लोगों से कृष्ण पंडित निवासी पलड़ी ने मिलवाया था। रिश्ता तय होने के बाद 2 दिसंबर को शादी हुई। शादी में दहेज नहीं लिया गया, लेकिन दूल्हे ने ही शादी का सारा खर्च वहन किया। दुल्हन को सोने-चांदी के गहने और हजारों रुपये के कपड़े वर पक्ष से दिलवाए गए थे। हफ्ता भर ही हुआ था कि दुल्हन सुनीता ने यह हरकत कर दी। दिनेश ने बताया कि जहरीला दूध पीने के बाद वह और उनके माता-पिता बेहोश हो गए थे और उनकी आंखें अस्पताल में खुलीं। डॉक्टर ने बताया कि मारने की नीयत से जहर दिया गया था। गनीमत रही कि मौके पर पड़ोसी पहुंच गए और सभी को अस्पताल ले आए वरना बड़ा हादसा हो जाता।
 

Related Posts