YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पुलिस ने डॉक्टर की हत्या के आरोप में फ्लेटमेट को किया गिरफ्तार

पुलिस ने डॉक्टर की हत्या के आरोप में फ्लेटमेट को किया गिरफ्तार

 मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में २५ वर्षीय एक महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के एक फ्लेटमेट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले चंद्र प्रकाश वर्मा को रूड़की से गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी भी डॉक्टर है। मृतका की पहचान गरिमा मिश्रा के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। मंगलवार रात में वह मृत मिली थीं, उनका गला कटा हुआ था। उनका एक पूर्व सहयोगी तब से लापता चल रहा था। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज में उसे रात के ८.४५ बजे पर अपार्टमेंट से बाहर जाते हुए देखा गया है। 
    दिल्ली पुलिस ने कहा कि पीड़ित अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी, जिसके बगल वाले कमरे में राकेश नाम के एक व्यक्ति के साथ आरोपी रहता था। दोनों कमरों का एक साझा रसोईघर था और किराया तीनों आपस में बांटते थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और मध्य जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और बहराइच सहित इसके आस-पास के इलाकों में कई छापे मारे। अधिकारी ने कहा कि हम आरोपी से हत्या के पीछे का मकसद जानने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

Related Posts