YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के आवास पर भाजपा कार्यकर्ता  करेंगे प्रदर्शन

 केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के आवास पर भाजपा कार्यकर्ता  करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने जानकारी दी कि केजरीवाल सरकार द्वारा निगम के बकाए फंड को जारी न करने के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
नवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, प्रदेश मंत्री नीलम धीमान एवं प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी के नेतृत्व में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास 2, राज निवास मार्ग, सिविल लाइंस के बाहर प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव खारी एवं प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल मंत्री कैलाश गहलोत के आवास सी-6/6172, वसंत कुंज, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश मंत्री नीमा भगत एवं प्रदेश प्रवक्ता नीतू डबास के नेतृत्व में प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा मंत्री गोपाल राय के आवास 3, राज निवास मार्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष बरखा सिंह, प्रदेश मंत्री मोहन लाल दायमा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर एवं मोहनलाल गिहारा के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के आवास 4, राज निवास मार्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव, प्रदेश मंत्री इम्प्रीत सिंह बक्शी, लता सोढ़ी, प्रदेश प्रवक्ता ऋचा पांडे मिश्रा एवं सत प्रकाश राणा के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारुन मंत्री इमरान हुसैन के आवास 217, राउस एवेन्यू, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के बाहर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करेंगे और केजरीवाल सरकार से निगम का बकाया फंड जारी करने की मांग करेंगे।
 

Related Posts