YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल पूरे करने पर परिणीति ने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस

फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल पूरे करने पर परिणीति ने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 8 साल पूरे कर चुकी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस दौरान सफलता और असफलता दोनों को बेहद करीब से देखा। इंडस्ट्री में कई लोगों से अच्छी बातचीत रखने वाली परिणति दोस्ती को एक अलग ढंग से देखती है। परिणीति का मानना कि फिल्म इंडस्ट्रील में सच्चे दोस्त मिलना काफी मुश्किल है। हालांकि वह खुद को इस मामले में बेहद लकी मानती हैं कि उन्हें अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चा दोस्त मिला है। फिल्म इशकजादे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले परिणीति और अर्जुन कपूर के बीच दोस्ती का बीज यहीं से फूटा। जिसके बाद दोनों ने हाल ही में फिल्म नमस्ते लंदन में भी साथ काम किया। शो के दौरान परिणीति ने बॉलीवुड में दोस्ती को लेकर बात करते हुए कहा कि हमारा रिश्ता प्यार और नफरत वाला है। बॉलीवुड में दोस्त मिलना काफी मुश्किल है, लेकिन अर्जुन के रूप में मुझे एक अच्छा दोस्त मिला है। परिणीति ने यह भी बताया कि अर्जुन उन्हें अपना फोन तक देने से परहेज नहीं करते। उनके फोन में भी 50 से ज्यादा सेल्फी सिर्फ अर्जुन कपूर की ही है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों के बारे में पूछने पर परिणीति ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह शादी कर रहे है या नहीं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो परिणीति हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी में नजर आई थी। इसके अलावा उनके पास ढेर सारी फिल्में है, जिनमें संदीप और पिंकी फरार, जबरिया जोड़ी, सायना, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया व ए गर्ल ऑन द ट्रेन का हिंदी रिमेक शामिल है।

Related Posts