YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर हो रहा देश के खिलाफ षड्यंत्र-योगी

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर हो रहा देश के खिलाफ षड्यंत्र-योगी

मेरठ । केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली में बीते 18 दिनों से धरना प्रदर्षन कर रहे हैं। इस बीच उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ किसी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। कानून व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा की जाएगी। 
मुख्यमंत्री ने मेरठ में कुल 88 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने परतापुर और मलियाना द्वितीय बिजली घरों का लोकार्पण भी किया। किठौर के शाहजहांपुर बिजलीघर का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने नवनिर्मित केंद्रीय पुस्तकालय के भवन का भी उद्घाटन किया। यहीं पर कई कृषि योजनाओं को शुरू करने के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। 
 

Related Posts