YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) विश्वनाथन आनंद की बनेगी बायोपिक

(रंगसंसार) विश्वनाथन आनंद की बनेगी बायोपिक

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पर एक बायोपिक की घोषणा की गई है, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता आनंद एल राय करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि "विश्वनाथन आनंद की बनेगी बायोपिक। ए बायोपिक ऑन इंडियन चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन। अनटाइटल्ड बायोपिक का निर्देशन आनंद एल द्वारा किया जाएगा। इसे सुंदर एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।" आनंद ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, "सभी को विश करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे परिवार के साथ एक शांत दिन बीता। बेशक इसमें एक चॉकलेट केक भी शामिल था।" अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कौन अभिनेता इस अनटाइटल्ड फिल्म में आनंद राय के निर्देशन में शतरंज ग्रैंडमास्टर का किरदार निभाएगा। 

Related Posts