YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे केजरीवाल-सिंह

 मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे केजरीवाल-सिंह

लखनऊ । यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उतरने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद योगी सरकार के सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि केजरीवाल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली संभालने की नसीहत देते हुए चेतावनी दी की कि यूपी में उन्हें करारा जवाब मिलेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के ऐलान के बाद योगी सरकार के प्रवक्ता एवं काबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता बुलाकर कहा कि 2022 के बाद श्मुंगेरी लाल के हसीन सपने...श् की मशहूर कहावत को बदलकर हम केजरीवाल के हसीन सपने कहने लगेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के ऑक्सिमित्र निकले हैं। ऑक्सिमित्रों से कहते तो वह ही उनका ऑक्सिजन चेक कर लेते। उन्होंने कहा लोकतंत्र में यदि को चुनाव मैदान में उतरता है तो उसका स्वागत है लेकिन सीएम केजरीवाल जैसी बयानबाजी कर रहे हैं वो गलत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की डींगें मारने की आदत है। 
सिद्धार्थनाथ सिंह ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि कोविड मैंनेजमेंट कितना सफल रहा इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए। इस मामले में यूपी और दिल्ली की तुलना नहीं की जा सकती। दिल्ली की आबादी जहां दो करोड़ है वहीं यूपी की आबादी 24 करोड़ है। क्षेत्रफल के मामले में भी यह कहीं बड़ा प्रदेश है। लेकिन दो करोड़ की आबादी में जहां कोरोना के 608000 केस आए वहीं यूपी में 24 करोड़ की आबादी में सिर्फ 5.66 लाख केस। इसका प्रतिशत निकालकर केजरीवाल जवाब दें। उत्तर प्रदेश में अब तक दो करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। दिज्ली में अभी तक 72 लाख टेस्ट ही हुए हैं। 
योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक एम्स तक नहीं सम्भाल पा रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में दो एम्स और जोड़े गए हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आप सरकार ने चार सालों में किया क्या है? उत्तर प्रदेश सरकार ने चार लाख सीधे रोजगार दिए हैं। सवा दो करोड़ लोगों को स्वावलंबी बनाया है। दिल्ली में 45 प्रतिशत बेरोजगारी है। वहां 100 सरकारी प्राइमरी स्कूल हैं। यूपी में 1.35 लाख सरकारी स्कूल हैं। हम 50 हजार का कायाकल्प कर चुके हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर सीएम केजरीवाल को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि हम तैयार हैं।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बेवकूफ नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल को 2014 का हश्र याद रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने टिप्पणी की थी कि पूर्वांचली पांच सौ के टिकट पर आते हैं और फ्री में पांच लाख का इलाज करवाकर चले जाते हैं। इस पर उन्हें पूर्वांचल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि दिल्ली में में पूर्वांचलियों के कारण कोविड की लड़ाई नहीं जीत पा रहे हैं। उन्होंने पूर्वांचल का अपमान किया था। पहले इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल अब दिल्ली की जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं। जो बेनकाब होते हैं उन्हें पर्दे के पीछे छिप जाना चाहिए न कि आगे आना चाहिए। जनता को भ्रमित करना उनकी आदत है। 
 

Related Posts