YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पीएम मोदी की अदूरदर्शी नीतियों से देश को आर्थिक दुश्चक्र में फंसा देश : राहुल

 पीएम मोदी की अदूरदर्शी नीतियों से देश को आर्थिक दुश्चक्र में फंसा देश : राहुल

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा वह वर्ष 2014 में किए गए अपने वादों पर इस समय एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। राहुल ने सुलतानपुर से कांग्रेस उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा मोदी इस बार चुनाव में अपने ही पुराने वादों के बारे में एक भी शब्द नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने अपनी अदूरदर्शी योजनाओं ने देश को आर्थिक दीवालिया बना दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश को इस दुश्चक्र से निकालना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है।  
राहुल ने कहा मोदी यह समझा दें कि वर्ष 2019 के बाद वह युवाओं को रोजगार कैसे देंगे। उन्होंने कहा अगर मोदी में दम होता तो वह कहते कि वर्ष 2014 में मैंने जोश में आकर हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कह दी थी, लेकिन इसे सचमुच कर पाना आसान नहीं है। मगर इस व्यक्ति में सच स्वीकार करने का दम नहीं है। पूरा हिन्दुस्तान समझ गया है कि इस चौकीदार ने अंबानी, नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी की चौकीदारी की है। वह इन धनकुबेरों के सामने खड़ा नहीं हो पाया। 
इसने पूरा देश बेच दिया। राहुल ने कहा  इस चौकीदार ने देश से झूठ बोला है। इसका मुकाबला कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी नाम के गुब्बारे में पिन मारी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मोदी से संसद में राफेल खरीद मामले पर चार सवाल पूछे थे, मगर वह नजरें तक नहीं मिला सके। उन्होंने कहा कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मैं लड़ चुका हूं। अब 2019 में भी लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की पहचान यह है कि अगर उनके सामने कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर पीछे न हटे और कहे कि मैं नहीं डरता क्या कर लोगे, तो नरेन्द्र मोदी घूमकर भाग जाते हैं।

Related Posts