YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, हाईवा ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 3 की मौत

 यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, हाईवा ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 3 की मौत

नई दिल्ली । यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। नई गति सीमा लागू होने के बावजूद एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें से हादसे में तीन की मौत हो गई। दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पता चला कि गोरखपुर मंडल की युवा वाहिनी के चेयरमैन सुभाष गुप्ता अपनी स्कॉर्पियो कार से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेस वे के साबुता इंटरचेंज पर दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड जाकर स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो चालक पवन कुमार, रिंकी गुप्ता व अनीता गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, सुभाष गुप्ता और उनके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें हायर सेंटर  रेफर किया है।
- ठंड से घटाई गई है गति सीमा
ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। 15 दिसंबर यानी आज से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। अब कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। अब तक हल्के वाहनों यानी कार आदि के लिए रफ्तार 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
 

Related Posts