YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

मस्त अदा से रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश आईं फिर चर्चाओं में

मस्त अदा से रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश आईं फिर चर्चाओं में

आखिर यह कौन नहीं जानता कि प्रिया प्रकाश वो महिला हैं जिनके एक वीडियो क्लिप ने रातोंरात उन्हें एक बड़ा स्टार बना दिया था। वैसे तो यह वीडियो क्लिप उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का है, जो कि वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसलिए कहा जा रहा है कि जितनी ख्याति प्रिया को उस वीडियो क्लिप से मिली थी क्या अब फिल्म को मिल सकेगी। रातों रात उनकी मस्त अदा के लाखों लोग दीवाने हो गए थे। इससे पहले कि फिल्म रिलीज होती प्रिया प्रकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को उनके पर्सनल एलबम से लेने की बातें कही जा रही हैं। यही नहीं बल्कि फिल्म रिलीज से पहले प्रिया का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें को-स्टार उन्हें लिप्स पर किस करते हुए नजर आया है। वैसे आपको बतला दें कि को-स्टार रोशन अब्दुल रहूफ के साथ स्कूल परिसर में लिप लॉक वाले इस वीडियो के चलते प्रिया को ट्रोल भी किया गया है। फिल्म के नए गाने का टीजर भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे तकरीबन 30 लाख बार देखा जा चुका है। बहरहाल देखना यह होगा कि क्या उनकी फिल्म रिलीज होने के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा पाएगी या नहीं, क्योंकि अक्सर यह हुआ है कि गाना या कोई सीन फिल्म आने से पहले यदि धूम मचा दे तो फिर फिल्म पिट जाती है। अब देखना होगा कि वैलेंटाइन डे पर आ रही यह फिल्म क्या कर पाती है। वैसे फिल्म को लेकर विवाद भी बहुत है, क्योंकि प्रिया प्रकाश वार‍ियर की फिल्म श्रीदेवी बंगलो के ट्रेलर आने के बाद विवादों में आई। फिल्म की कहानी को श्रीदेवी की मौत से जोड़कर देखा जाने लगा, जबकि फिल्म के न‍िर्देशक सफाई देते रहे कि उनकी कहानी श्रीदेवी से जुड़ी हुई नहीं है। यहां आपको बतला दें कि प्रिया प्रकाश जो कि फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं उनके किरदार का नाम भी श्रीदेवी है। इसलिए भी विवाद बढ़ा है और प्रिया चर्चा में हैं। 
 

Related Posts

To Top