YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)  कैजुअल वेयर में नजर आई प्रियंका चोपड़ा

(रंगसंसार)  कैजुअल वेयर में नजर आई प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह कैजुअल वेयर में नजर आ रही हैं। अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने खुद को 'ब्लू जीन बेबी' कहकर बुलाया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में प्रियंका को व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आ रही है। अभिनेत्री ने अपने इस लुक को पाऊडर ग्रे बूट्स और बेसिक मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा ‎कि "ब्लू जीन बेबी।" वहीं, वर्कफ्रंट पर प्रियंका ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह जिम स्ट्राउस द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह जर्मन भाषा में बनी फिल्म 'एसएमएस फर डीच' की इंग्लिश रीमेक है। इसकी कहानी सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन नजर आने वाले हैं, जो हिट सीरीज 'आउटलैंडर' में अपने किरदार के तौर पर मशहूर हैं। 

Related Posts