YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 ‎‎ह‎रियाणा में बढ़ी सर्दी: मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी 

 ‎‎ह‎रियाणा में बढ़ी सर्दी: मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी 

चंडीगढ़ । हरियाणा में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है, अ‎धिकतर स्थानों पर कोहरे की घनी चादर ढकी हुई है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए मौसम ‎विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर ‎दिया है। दरअसल, प्रदेश में तेज शीतलहर के चलते अधिकतर जिलों में सिवियर कोल्ड डे रहा है। सिरसा में दिन का तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 11 डिग्री कम है। वहीं, नारनौल में रात का तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया ‎कि जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो और रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ जाए तो कोल्ड डे कहलाता है। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री से कम हो जाए और रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहे तो सीवियर कोल्ड डे माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं, कई जिलों में गहरी धुंध छाने से दृश्यता 50 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। 17 दिसंबर को सुबह कुछ इलाकों में गहरी से गहरी धुंध छा सकती है। राज्‍य में सभी स्‍थानों पर तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह, शाम और रात को शीतल‍हर के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने बताया ‎कि हिसार में रात्रि में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके आगे और गिरने की संभावना है। हिसार के रात्रि तापमान की तुलना में शिमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली में 4.2 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 8.1 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

Related Posts