YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल की नौटंकी एक राजनीतिक दिखावा: भाजपा

दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल की नौटंकी एक राजनीतिक दिखावा: भाजपा

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा विधानसभा में कृषि कानून की प्रतियां फाड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया ने आज विधानसभा में कृषि कानून की प्रतियां फाड़ कर संवैधानिक गरिमामयी परिसर को नौटंकी स्थल में बदल दिया। उन्होंने कहा कि देश एवं दिल्ली की जनता एवं किसान भलीभांति जानते है की मुख्यमंत्री केजरीवाल का कृषि कानूनों का विरोध एक राजनीतिक दिखावा है। देश में सबसे पहले तीन नए कृषि कानूनों में से एक को अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के गजट में छाप कर लागू किया पर जब उन्हें दिखा कि पंजाब के किसानों का एक वर्ग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है, तो पंजाब में राजनीतिक भूमि बचाने के लिए अब वह नाटक कर रहे हैं। उसी क्रम में आज उन्होंने विधानसभा सत्र बुला कर संवैधानिक व्यवस्थाओं को पुनः तार तार किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाया और अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंदबुद्धि होने का परिचय दिया है। संभवतः केजरीवाल ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने स्वंय इसी कानून को दिल्ली में सबसे पहले लागू किया और आज विधानसभा में उन्हीं कानूनों की प्रतियां फाड़ दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल चाहे जितनी नौटंकी करने अब दिल्ली की जनता और किसान उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

Related Posts