YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

आप' ने जताई केजरीवाल की जान पर खतरे की आशंका, ममता बोलीं, यह राजनीतिक षडयंत्र

आप' ने जताई केजरीवाल की जान पर खतरे की आशंका, ममता बोलीं, यह राजनीतिक षडयंत्र

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री की जान पर खतरे की आशंका जताई है। साथ ही शनिवार के हमले को पुराने हमलों की एक कड़ी बताया है। आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले व्यवस्थित हैं। पार्टी ने हैरानगी जताई है कि भाजपा नेता हमले को न्याय संगत बताते हुए हमलावर को हीरो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से हमलावर को आप समर्थक बताना पूरी तरह से गलत व निंदनीय है। खासतौर से तब जब उसकी पत्नी सुरेश को मोदी भक्त बता रही है। पहले की तरह इस मामले में भी पुलिस सियासी बयान बाजी कर रही है। इससे पता चलता है कि वह केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। आरोपी सुरेश के रिश्तेदार हंसराज का कहना कि सुरेश उनसे हर बात साझा करते थे। लेकिन इस तरह की किसी हरकत की योजना बनाने की भनक तक नहीं लगने दी। हालांकि, एक बार सुरेश ने उनसे कहा था कि नेता बड़े-बड़े वादे कर लेते हैं, लेकिन वह इसे पूरा नहीं करते। सुरेश का किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं था।
- ममता बनर्जी बोली
यह राजनीतिक षडयंत्र, गुंडागर्दी है। विपक्षी नेताओं हम हमले की साजिश दिखाती है कि भाजपा चुनाव हार रही है। यह हताशा में उठाया गया निंदनीय कदम है। हम सब अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रोड शो के दौरान हुए हमले की घोर भर्त्सना करता हूं। हमें यह भी सोचना पड़ेगा कि क्या भारत को चंद लोगों द्वारा हिंसक गणतंत्र में बदलने की कोशिश हो रही है। हम नफ़रती ताकतों से लड़ेंगे और जीतेंगे। - तेजस्वी यादव, नेता, राष्ट्रीय जनता दल

Related Posts