YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 9000 के नीचे

 दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 9000 के नीचे

नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हजार के नीचे पहुंच गई है।  दिल्ली में अब एक्टिव मामले 8735 हैं। यहाँ मंगलवार को समाप्त 24 घंटों में अब तक का सबसे कम पॉजिटिव रेट केवल 1.14% रहा। लगातार दूसरे दिन 1 हजार  से कम 939 नए मामले सामने आए। इन 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हो गई।  दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 96.91% (अब तक का सबसे ज़्यादा) है। एक्टिव मरीज़ 1.41% (अब तक सबसे कम) हैं। डेथ रेट 1।67% और पॉजिटिविटी रेट 1.14% (अब तक सबसे कम) है। 
दिल्ली में अब तक कुल मामले 6,18,747 हो गए हैं।  24 घंटों में 1434 मरीज स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 5,99,683 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इन 24 घंटों में 25 लोगों की मौत हुई और इसके साथ अब तक हुईं कुल मौतों का आंकड़ा 10,329 हो गया। उक्त 24 घंटों में 82,386 टेस्ट हुए। 
 

Related Posts