YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मैं रायबरेली का मिनी मोदी हूं: भाजपा प्रत्याशी

मैं रायबरेली का मिनी मोदी हूं: भाजपा प्रत्याशी

उत्तरप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक रायबरेली सीट पर मतदान जारी है। इस बीच रायबरेली सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए चुना ये मेरे लिए गर्व की बात है। मैं रायबरेली का मिनी मोदी हूं। मैं ये चुनाव जमीनी नेता के तौर पर लड़ रहा हूं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस में था। ये मेरी गलती थी। कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलता। मैंने केएल शर्मा के पांव छुएं, लेकिन कभी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कभी पांव नहीं छुएं हैं। ये हमारे संस्कार हैं, लेकिन कांग्रेस में कोई संस्कार नहीं है। राहुल गांधी जब अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के पांव नहीं छुए थे। 
सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी में रहा हूं। इनका चिट्ठा जानता हूं। 23 मई को पता चल जाएगा कि मैं बलि का बकरा नहीं हूं। रायबरेली की जनता बहुत समझदार है। सोनिया गांधी लाखों वोट से चुनाव हार रही हैं। सोनिया गांधी ने रायबेरली सीट से पहला चुनाव 2004 में लड़ा और करीब ढाई लाख मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की लेकिन उन्हें कार्यकाल में लाभ के पद के आरोप के चलते लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा था। 2006 में उपचुनाव हुआ और सोनिया गांधी करीब 4 लाख 17 हजार मतों से जीत दर्ज की। 2009 में वह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं और उन्होंने पौने चार लाख मतों से जीत हासिल की। इसके बाद चौथी बार 2014 के लोकसभा चुनाव में उतरीं और करीब साढ़े तीन लाख वोटों से जीत हासिल की।

Related Posts