YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अनुराग कश्यप पर मीटू मामले में 4 महीने में नहीं हुई कोई कार्रवाई:पायल घोष

अनुराग कश्यप पर मीटू मामले में 4 महीने में नहीं हुई कोई कार्रवाई:पायल घोष

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने मुंबई पु‎लिस पर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप में बीते चार महीनों में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पायल ने कहा ‎कि इस मामले को 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मुंबई पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पायल ने ट्वीट कर कहा ‎कि "4 महीने हो गए हैं। मेरे द्वारा सबूत उपलब्ध कराए जाने के बाद भी अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या मुझे प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?" अभिनेत्री ने एक अलग ट्वीट में लिखा ‎कि "इतना समय गुजर गया और मुंबई पुलिस ने अपना काम नहीं किया है। यह एक निवेदन है। यह महिलाओं की बात है और हमें इस बात को लेकर जागरुक होना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं।" बता दें कि पायल घोष ने सितंबर के महीने में सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने 2013 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। जबकि मुंबई पुलिस को दिए गए अपने बयान में कश्यप ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा था कि वह शूटिंग के लिए श्रीलंका में थे। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह झूठा करार दिया था। 
 

Related Posts