YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तर भारत में सर्दी का सितम, यूपी हरियाणा में शीतलहर जारी

उत्तर भारत में सर्दी का सितम, यूपी हरियाणा में शीतलहर जारी

नई दिल्ली । उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में सर्दी सितम ढा रही है और लोगों का जीना मुहाल हो गया है। श्रीनगर में शून्य से नीचे तामपान जाने से विशेषकर जलाशय, अधिकतर हिस्सों में नलों में पानी जम गया है। उधर, हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है। राजस्थान में सर्दी अपना पूरा असर दिखा रही है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, बिहार के कई शहरों में पिछले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति लगातार बनी रही। कश्मीर घाटी में दिन का तापमान सामान्य रहने के बावजूद रात में हाड़ कंपाने वाले ठंड से अभी तक कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। श्रीनगर में शून्य से नीचे तामपान जाने से विशेषकर जलाश्य, अधिकतर हिस्सों में नलों में पानी जम गया है। मौसम विभाग की ओर से कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग में अलग-अलग स्थानों में 27 दिसम्बर को भारी हिमपात होने चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हालांकि 26 दिसम्बर को छिटपुट स्थानों पर बारिश या हिमपात होने के आसार हैं। हरियाणा और पंजाब में बुधवार को ठंड का प्रकोप जारी है और हिसार, आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 
 

Related Posts