YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा पीछे से वार करती है:- दिग्विजय

भाजपा पीछे से वार करती है:- दिग्विजय

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं । भोपाल संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी छवि हिंदू विरोधी नेता और आतंकवादियों के समर्थक के रूप में आम जनता के सामने रखती है। जबकि मेरा राजनीतिक जीवन खुली किताब की तरह है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष किया कि भाजपा पीछे से वार करती है, सामने आकर बड़े भोले और अच्छे बनने का प्रयास करते हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई और भाजपा कार्यसमिति में आए हुए नेताओं को मुख्यमंत्री के बंगले में बुलाकर डिनर कराया था। उनके भाजपा नेताओं के साथ भी बेहतर संबंध हैं। वहीं उनके आक्रमक रुख के कारण भारतीय जनता पार्टी दिग्विजय सिंह की छवि हिंदू विरोधी और आतंकवाद समर्थक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।

Related Posts