YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 शिमला में साढ़े 9 फीट ऊंची लगाई जाएगी अटल प्रतिमा, सीएम ने किया अनावरण

 शिमला में साढ़े 9 फीट ऊंची लगाई जाएगी अटल प्रतिमा, सीएम ने किया अनावरण

शिमला । सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल ‎बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित अटल की प्रतिमा अनावरण किया है। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और कहा कि अटल जी का हिमाचल से गहरा नाता रहा है। मनाली के प्रीणी में अटल जी का घर भी है। वह अक्सर यहां आया करते थे। जय राम ठाकुर ने आगे कहा कि आज रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भारत माता के सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि है। 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 18 फुट प्रतिमा इस महान राजनीतिज्ञ के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्यार और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा ‎कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी रिज मैदान शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के बराबर ऊंची होगी। वाजपेयी की यह प्रतिमा रिज मैदान के ठीक सामने पदमदेव कॉप्लेक्स पर लगाई गई है। बताया जा रहा है कि 1.08 करोड़ रुपये खर्च कर पूर्व प्रधानमंत्री की नौ फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। हालां‎कि, पहले सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा करीब साढ़े छह फुट ऊंची लगानी थी, लेकिन रिज पर सबसे ऊंची प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की है, जो यह नौ फुट ऊंची है। इस कारण सरकार ने इंदिरा की प्रतिमा के बराबर ही वाजपेयी की प्रतिमा भी नौ फुट ऊंची लगाने का फैसला लिया है।  बता दें कि रिज पर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, यशवंत सिंह परमार और मेजर सोमनाथ के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित हो गई है। 
 

Related Posts