YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

फैंस को पसंद आया भूमि पेडनेकर का कूल समर लुक

फैंस को पसंद आया भूमि पेडनेकर का कूल समर लुक

अपनी शानदार एक्टिंग और वर्सेटाइल भूमिकाएं निभाते हुए बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाली भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने कूल लुक की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल भूमि को पिछले दिनों मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इसी दौरान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जन्हें देखकर कहा जा सकता है कि भूमि कूल समर लुक में गजब ढा रही हैं। इस गर्मी में उनका कूल लुक बेहद अट्रैक्टिव है। दरअसल कहना गलत नहीं होगा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ही भूमि ने अपने कपड़े और उनके रंग को चूज किया होगा। तस्वीरों में भूमि हल्की आसमानी पेंट के साथ व्हाइट स्टैप वाला क्रॉप टॉप पहने हुए दिख रही हैं। वैसे उन्होंने रेड कलर का बैग कैरी किया हुआ है जो उनके लुक को ग्लैमरस बनाता है। बहरहाल भूमि का कूल लुक वाला यह अंदाज बेहद पसंद किया जा रहा है। फैंस तो भूमि की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
 

Related Posts