YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 हार्ट अटैक को एसिडिटी समझ रहे थे रेमो डिसूजा -हॉस्पिटल में सलमान खान ने की पत्नी लिजेल की मदद

 हार्ट अटैक को एसिडिटी समझ रहे थे रेमो डिसूजा -हॉस्पिटल में सलमान खान ने की पत्नी लिजेल की मदद

मुंबई। रेमो डिसूजा के ठीक होने के बाद उनकी पत्नी लिजेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में सलमान खान का शुक्रिया अदा किया था। कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा हार्ट अटैक के बाद ऐंजियोप्लास्टी करवाकर घर वापस आ चुके हैं। उनकी हालत में काफी सुधार है। क्रिसमस पर उनका एक वीडियो भी आया था, जिसमें वह डांस करते दिखाई दे रहे थे। उनकी रिकवरी के बाद उनकी वाइफ लिजेल ने एक पोस्ट में कई लोगों का धन्यवाद दिया था। इनमें एक नाम सलमान खान का भी था। हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर सलमान ने ऐसा क्या किया जो लिजेल ने उनको ऐंजल बताया है। एक सूत्र के मुताबिक लिजेल ने हॉस्पिटल पहुंचते ही पहला फोन सलमान खान को किया था। सलमान उस वक्त दूसरे कॉल पर थे, लेकिन 5 मिनट के अंदर उन्होंने कॉल बैक किया। रेमो को अटेंड करने वाले डॉक्टर ने बताया था कि ये मेजर हार्ट अटैक है तो लिजेल हिम्मत खो रही थीं।
  सूत्र के मुताबिक इस घड़ी में सलमान डॉक्टर्स की टीम से पर्सनली टच में थे। उन्होंने डॉक्टर्स से भी कहा कि उन्हें रेमो को किसी भी तरह से बचाना है। पूरी सर्जरी के दौरान जिसे भी फोन करने की जरूरत थी, सलमान करते रहे। सलमान चैन से तभी बैठे जब रेमो ऑपरेशन थिअटर से बाहर आ गए।
पूरी सर्जरी के दौरान सलमान लिजेल को हिम्मत देते रहे क्योंकि लिजेल अस्पताल में अकेली थीं। सोर्स ने बताया, सलमान सीन में आने के बाद लिजेल का डर कम हुआ। सलमान से बात करने से पहले उन्हें कुछ याद नहीं था सिवाय इसके कि वह 21 साल से रेमो के साथ हैं। उन्होंने रेमो की हालत के बारे में अपने बच्चों तक को नहीं बताया था। बड़ा बेटा सो रहा था और छोटा जिम में था। सूत्र ने बताया, रेमो ट्रेडमिल पर थे, इसके बाद फोम बॉल के साथ कुछ एक्सर्साइज करने लगे। उन्होंने लिजेल से भी वर्कआउट करने को कहा। अचानक उनकी छाती के बीच में दर्द होने लगा। पहले उन्हें लगा कि एसिडिटी है। सीढ़ियां चढ़ने के बाद रेमो को उल्टियां होने लगीं। लिजेल ने कहा, मैं ज्यादा नहीं बताना चाहती लेकिन हर किसी को पता है कि सलमान खान गोल्डेन हार्ट वाले इंसान हैं।
 

Related Posts