YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

एचडी देवेगौड़ा बोले 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सत्ता में आएगी

एचडी देवेगौड़ा बोले 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सत्ता में आएगी

नई दिल्ली । हाल ही में भाजपा में पार्टी के विलय के कयासों को खारिज करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और जेडीएस नेता ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) बनी रहेगी और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सत्ता में आने की कोशिश करेगी देवेगौड़ा ने कहा- कांग्रेस सिद्धारमैया के नेतृत्व में इस पार्टी को ध्वस्त करना चाहती है। इस पार्टी को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता। इसे अपना आधार मिल गया है। हम 2023 (विधानसभा चुनाव) में भाजपा और कांग्रेस से लड़ते हुए अपना उभरेंगे। देवेगौड़ा ने जेडी(एस) की धर्मनिरपेक्षता की विश्वसनीयता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर पलटवार करते हुए कर्नाटक में जद(एस)- कांग्रेस सरकार के गिरने और उनकी पार्टी के खिलाफ आरोप लगाने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। भगवा पार्टी में अपनी पार्टी के विलय के कयासों पर चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने इसे  मनोरजंन कार्यक्रम बताया और कहा कि उनकी स्पष्टीकरण के बाद इन कयासों पर रोक लगनी चाहिए। 
 

Related Posts