YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 हॉकी कोच  इमरान पर बनेगी फिल्म 

 हॉकी कोच  इमरान पर बनेगी फिल्म 

गोरखपुर । हॉकी कोच मोहम्मद इमरान पर निर्माता राजेश बेरी एक बायोपिक बनाएंगे। जेश बेरी ने यह घोषणा की। इस बायोपिक में इमरान के हॉकी को लेकर संघर्ष के साथ ही खेल के प्रति उनके जुनून को दिखाया जाएगा। राजेश बेरी ने कहा है कि गोरखपुर जिले में रहकर हॉकी के सैकड़ों खिलाड़ी बनाने वाले इस जुझारू शख्सीयत पर बॉयोपिक बनाना अपने आप में एक उपलब्धि है। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म से उत्साहित मोहम्मद इमरान का मानना है कि इस कदम से हॉकी फिर अपने गौरवशाली अतीत की ओर लौटेगी। बेरी ने कहा कि इमरान ने एक छोटे से शहर से गांव और कस्बों की बेटियों को प्रशिक्षण देकर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जो काबिलेतारीफ है। ऐसे अनजान हीरो और उसकी कहानी को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए फिल्म से बेहतर कोई जरिया नहीं है। बेरी के अनुसार उन्होंने कहानी पूरी कर स्टार कास्ट पर काम करना शुरू किया था पर देश में अचानक ही कोविड-19 के कारण हालात बदल गये थे। ऐस में अब कहानी भी समय के हिसाब से बदल रही है। कहानी पूरी होते ही स्टार कास्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा।  मोहम्मद इमरान ने देश को 8 अंतरराष्ट्रीय और 50 राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी दिये हैं जबकि उनके पास जरुरी सुविधाएं तक नहीं थीं। 
 

Related Posts