YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

टोक्यो ओलंपिक में इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे निशानेबाज : बिद्रा

टोक्यो ओलंपिक में इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे निशानेबाज : बिद्रा

नई दिल्ली ।  ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को उम्मीद है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय निशानेबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। बिंद्रा के अनुसार इसमें भाग ले रहे हर खिलाड़ी से हमें पदकों की उम्मीद करनी चाहिये। अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में लंदन में जीते गए छह पदक हैं जिससे उन्हें आगे निकलने की उम्मीदें हैं। बिंद्रा ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के कारण मुश्किल समय में भी टोक्यो ओलंपिक में हम पदकों के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम अपने सर्वश्रेष्ठ पदक (संख्या) के साथ वापस आएंगे और इसका मतलब है कि हम पांच-छह पदक से ज्यादा लाएंगे और लंदन से बेहतर करेंगे। अगर मैं गलत नहीं हूं तो वह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।’’ बीजिंग खेलों (2008) में देश का पहला और एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले बिंद्रा को जापान की राजधानी में भारतीय निशानेबाजी दल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनमें से प्रत्येक के पास अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की क्षमता है, उन्होंने पिछले दो-तीन वर्षों में अपने को साबित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सिर्फ निशानेबाजी में नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी पदक की उम्मीदें है। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे टोक्यो में पदक की उम्मीद की जा सकती है। बहुत कुछ हालांकि उस विशेष दिन के प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है।’’
 

Related Posts