YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जहॉगिराबाद इलाके से किशोर, बागसेवनिया क्षेत्र से किशोरी गायब, अपहरण दर्ज

 जहॉगिराबाद इलाके से किशोर, बागसेवनिया क्षेत्र से किशोरी गायब, अपहरण दर्ज

 राजधानी के जहॉगिराबाद थाना इलाके से किशोर ओर बागसेवनिया इलाके से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनो मामलो मे परेशान परिजनों ने अपने बच्चो के अपहरण किये जाने आंशका जताई जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिगो कि खोजबीन शुरू कर दी है। मामले मे मिली जानकारी के अनुसार सगीर खॉन पिता रशीद एकता चोक बरखेडी मे रहते है। उन्होने पुलिस को बताया कि उनका 16 साल का बेटा अफगान बीती देर शाम को बिना बताये घर से बाहर गया था जो वापस नही लोटा। परिजनों ने उसे परिचितो सहित रिश्तेदार और आसपास के इलाको मे तलाश किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर वो थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता किशोर के नाबालिग होने ओर परिवार वालो के संदेह के चलते थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्जकर उसकी खोजबीन के प्रयास शुरु कर दिये है। दुसरी ओर बागसेनिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुगालिया मे रहने वाली संगीता परिहार पति हरिबहादुर ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 साल की बेटी शिवानी परिहार दो दिन पहले शाम करीब छह बजे बिना बताये घर से बाहर गई थी, जो वापस नही लोटी। परिजनों ने उसे परिचितो सहित रिश्तेदार और आसपास के इलाको मे तलाश किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर वो थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता किशोरी के नाबालिग होने ओर परिवार वालो के संदेह के चलते थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्जकर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। 

Related Posts