YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 उपमुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली तमिल अकादमी ने प्रथम पोंगल उत्सव मनाया

 उपमुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली तमिल अकादमी ने प्रथम पोंगल उत्सव मनाया

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार द्वारा नवगठित दिल्ली तमिल अकादमी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पोंगल उत्सव का आयोजन किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली हमेशा एक बहु-सांस्कृतिक शहर रहा है जो अपनी समृद्ध विविधता और समुदायों का जश्न मनाता है। इसी एकता और भावना के साथ  हम तमिल अकादमी द्वारा आयोजित यह पोंगल उत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से तमिल समुदाय के सदस्यों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन स्थल को परंपरा के अनुसार केले के पेड़ और गन्ने से सजाया गया था। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दीप जलाकर उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। तमिल संस्कृति को ध्यान में रखते मंगला (नादस्वरम) का प्रदर्शन वालिवलम राजेंद्रन और सरवनन समूहों द्वारा किया था। जीडी डांस ग्रुप के बच्चों ने भरतनाट्यम तथा अन्य सांस्कृतिक नृत्य भी किया। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया। तमिल अकादमी के उपाध्यक्ष एन राजा ने उपमुख्यमंत्री का विशेष पुष्पमाला से स्वागत किया। श्रीमती सीमा सिसोदिया ने भी पारंपरिक बर्तन में चावल डाले। एक पारंपरिक नारे "पोंगलो पोंगल" के साथ पोंगल तैयार किया था और उपस्थित सभी मेहमानों में वितरित किया था। इस अवसर पर तमिल अकादमी के सदस्य जी. जवाहर, आर.  मणि, आर. राकेश, सेल्वनायगम, सुधा रघुरामन और कृष्णन तथा उनके परिजन उपस्थित थे। तमिल अकादमी के सदस्य श्री जीएनडी एल्नगोवन ने भी अकादमी की ओर से उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
 

Related Posts