YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

डायन का निगेटिव रोल करने बाद भी फैंस की पसंदीदा -वीडियो को मिले दस लाख से ज्यादा व्यूज

डायन का निगेटिव रोल करने बाद भी फैंस की पसंदीदा -वीडियो को मिले दस लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। डायन के नेगेटिव रोल निभाने के बाद भी मोना अपने फैंस की पसंदीदा बनी हुई हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने को-एक्टर्स के साथ कैटरीना कैफ के हिट नंबर पर डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा के इस डांस को देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। मोनालिसा ने अपने शो में चल रहे हैं एक डांस सीन को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में वो काला चश्मा सॉन्ग पर मस्त डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अबतक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस ने इस डांस नबर को मोनालिसा का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैम आपके डांस मूव्स खतरनाक हैं। मोनालीसा इन दिनों सीरियल में डायन के रोल में नजर आ रही हैं जिसमें उनकी लंबी चोटी से लेकर उनके मेकअप तक, उनका हर अंदाज फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। मोनालिसा की शादी रियलिटी शो में उनके को-स्टार रहे भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से करवाई गई थी। मोनालिसा फिलहाल अपने नए रोल और उसके लुक दोनों की वजह से ही खबरों में बनी हुई हैं। 

Related Posts