YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

दक्षिण मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध

दक्षिण मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध

मुंबई,। दक्षिण मुंबई में दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण 23 जनवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा किया जाएगा। लेकिन इस प्रतिमा का `आपली मुंबई' (हमारी मुंबई) नाम की संस्था और कोलाबा के कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। आपको बता दें कि जोगेश्वरी के मातोश्री क्लब मैदान में तैयार की गई बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा का दक्षिण मुंबई में 23 तारीख को दक्षिण मुंबई में अनावरण किया जा रहा है। हालांकि, जिस क्षेत्र में मूर्ति स्थापित की जानी है, उस क्षेत्र के कुछ निवासियों ने प्रतिमा का विरोध किया है. उनकी मांग है कि इसे यहां नहीं बल्कि अन्य जगहों पर रखा जाए। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि प्रतिमा को सार्वजनिक सड़कों पर नहीं लगाया जाना चाहिए क्योंकि प्रतिमा का अनावरण रीगल सिनेमा और छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के चौक पर किया जाना है. हालांकि विरोध के बावजूद, 23 जनवरी को राजनीतिक दलों के नेताओं को बालासाहेब की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें  राज ठाकरे, देवेंद्र फड़नवीस और अन्य मंत्री व नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसलिए, इस दिन एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है और मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि यह कार्क्रम निर्धारित है। उधर मुंबई मनपा का कहना है कि  प्रतिमा को मुंबई विरासत संरक्षण समिति और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों की अनुमति के बाद एक सार्वजनिक स्थान पर स्थापित किया जायेगा। दूसरी ओर मनपा के सत्ताधारियों का कहना है कि इस जगह पर स्थानीय लोगों का कोई विरोध नहीं है। इसलिए, एक ओर, बालासाहेब की प्रतिमा का विरोध है और दूसरी ओर, प्रतिमा के अनावरण समारोह में दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है। बहरहाल यह 23 जनवरी को देखा जाएगा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रतिमा का अनावरण किया जाता है या नहीं ?
 

Related Posts