YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 ‎ह‎रियाणा में 23 से मौसम का मिजाज बदलने के आसार, बा‎रिश की संभावना

 ‎ह‎रियाणा में 23 से मौसम का मिजाज बदलने के आसार, बा‎रिश की संभावना

चंडीगढ़ । हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर का कहर बरकरार रहने के आसार हैं। राज्य में कभी बरसात, कभी धूप, शीतलहर और अब फिर से धुंध भी छाने लगी है। पिछले दो दिनों से शीतलहर चल रही थी, जिससे ठंड भी बढ़ गई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 22 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 23 जनवरी को बादल छाने के साथ ही बरसात हो सकती है। दरअसल, बुधवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे, जिससे ठंड के साथ धुंध भी रही। दिनभर शीतलहर भी चली। हालां‎कि ,यह ठंड फसलों के लिए वरदान है। मौसम ‎विभाग ने बताया ‎कि सिरसा में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा था। सुबह के समय ठंड व धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नजर आई। इसके बाद दोपहर के समय धूप निकली तो ठंड से कुछ राहत मिली। धूप के कारण लोगों की बाजारों में भीड़ बढ़ी। वहीं, पार्क में भी लोग दोपहर को बैठे हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा ‎कि गुरुवार को मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है। इसी के साथ 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। 
 

Related Posts