YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) निरहुआ के साथ नजर आएंगी सपना चौधरी

(रंगसंसार) निरहुआ के साथ नजर आएंगी सपना चौधरी

भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में से एक दिनेश लाल यादव निरहुआ की आने वाली है। इस ‎फिल्म में उनके साथ ह‎रियाणवी डांसर सपना चौधरी नजर आएंगी। अपकमिंग भोजपुरी फिल्म में निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस ‎फिल्म को इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनाया जाएगा। ‎‎‎फिलहाल अभी ‎फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। खबरे आ रही हैं ‎कि ‎निरहुआ आने वाली भोजपुरी की एक मेगा बजट फिल्म होगी। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी बृजेश मौर्या निभाएंगें। मौर्या ने कहा ‎कि इस फिल्म की जल्द शुरुआत होने वाली है। इस बड़े बजट की फिल्म में सपना चौधरी के अपोजिट दिनेश लाल यादव निरहुआ होंगे। फिल्म की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि बतौर लीड एक्ट्रेस सपना की यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी। इस ‎फिल्म को एक अलग ही लेवल पर बनाया जा रहा है।

Related Posts