YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 खरीफ फसल बर्बाद होने के बाद किसानों का दर्द लेकर लखनऊ पहुंचे बीजेपी विधायक -विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अधिकारियों से कहा- मुआवजे की बाट जोह रहे हैं किसान

 खरीफ फसल बर्बाद होने के बाद किसानों का दर्द लेकर लखनऊ पहुंचे बीजेपी विधायक -विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अधिकारियों से कहा- मुआवजे की बाट जोह रहे हैं किसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सचिवालय में झांसी के गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर भिड़ते नजर आए। उन्होंने कहा कि कई बार किसानों की समस्या रखी गई, लेकिन खरीफ की फसल में हुए नुकसान का किसानों को मुआबाजा मिलना तो दूर उनको हुए नुकसान का आंकलन तक नहीं किया गया है। इस पर किसान विरोध करने पर आमादा हैं। विधायक की शिकायत पर अपर मुख्य सचिव राजस्व और राहत आयुक्त ने फौरन उनकी बात सुनी। उन्होंने इस पर कृषि विभाग और झांसी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगने की भी बात कही।
  गरौठा विधायक का कहना था कि किसान की खरीफ 2020-21 की फसल पूरी तरह से बारिश नहीं होने के कारण तबाह हो गई। इसके साथ ही सिंचाई के लिए पानी नहीं होने के कारण किसान रबी की फसल की बुआई भी नहीं कर सका है। जिससे किसान उनको ही खरी खोटी सुना रहे हैं। जबकि वह कई बार लखनऊ आकर किसानों की समस्या बता चुके हैं। गौरतलब है कि खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद से किसान मुआबजा राशि मिलने की बाट जोह रहे हैं। मामले में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका चौधरी तथा राहत आयुक्त संजय गोयल को किसानों को हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने दोनों की अधिकारियों को पत्र देकर बताया कि झांसी के गरौठा तहसील में गत वर्ष एवं इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण उड़द व तिल की फसल में पीलापन आ गया। फसल में फल नहीं लगे। 80 से 90 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। 
 

Related Posts