YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 कोहरा और बर्फीली हवाओं की चपेट में दिल्ली-एनसीआर

 कोहरा और बर्फीली हवाओं की चपेट में दिल्ली-एनसीआर


नई दिल्ली । दिल्ली सहित पूरा एनसीआर एक बार फिर शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को एक बार फिर जोरदार सर्दी शुरू हो सकती है। यानी इस बार जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है। राजधानी दिल्ली में र‎विवार को सुबह कोहरा छाया रहा, इसकी वजह से विजिबिलिटी कम हुई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है। बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। 25 जनवरी से कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप फिर से शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री पर सिमट जाएगा। यूपी में र‎विवार सुबह कई जगह मध्यम कोहरा छाया है। हालांकि बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। स्काईमेट के अनुसार हवाओं ने एकाएक दिशाएं बदल ली हैं जिसकी वजह से राजधानी पर शीत लहर का प्रकोप दिख रहा है। इस बार अब तक जनवरी में 5 दिन तापमान 5 डिग्री से कम रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में बारिश होगी। ऐसे में अगले 48 घंटे में तापमान में 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। साथ ही कोहरा भी बढ़ सकता है। वहीं 25 से एक बार फिर ठंड का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है, जो जनवरी के अंत तक बना रहेगा।
 

Related Posts