YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई से मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके फ्लेट खरीद सपना किया पूरा 

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई से मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके फ्लेट खरीद सपना किया पूरा 

मुंबई । बॉलीवुड में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाड़ली बेटी सोनाक्षी सिन्हा का अपनी कमाई से घर खरीदने का सपना अंतत: पूरा हो ही गया।  बॉलीवुड सेलेब्स ने इस साल अपनी मेहनत के दम पर खुद का घर खरीदा है। इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर, ऋतिक रोशन से लेकर आलिया भट्ट का नाम शामिल है और अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने भी शामिल हो गई हैं। सोनाक्षी ने अपनी मेहनत से मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। घर उन्होंने खरीद लिया है। लेकिन उन्होंने फैसला किया है वह फिलहाल, पैरेंट्स का घर छोड़कर अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट नहीं होंगी। सोनाक्षी सिन्हा कई सालों से घर खरीदा चाह रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जबसे मैंने काम करना शुरू किया, तभी से मेरा सपना था कि 30 साल की होने से पहले अपनी मेहनत की कमाई से अपने लिए घर खरीदूं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैंने इस डेडलाइन को पार कर लिया है, लेकिन फिर भी अब जाकर मेरा वो सपना पूरा हो गया है। पिछले साल नवंबर में सोनाक्षी ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर 'रामायण' में अपने लिए एक फ्लोर रेनोवेट कराया था। इंटीरियर डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर रुपिन सूचक ने इस फ्लोर को रेनोवेट करने में सोनाक्षी की मदद की थी।
सोनाक्षी ने अपने नए घर में शिफ्ट होने की बात पर उन्होंने कहा कि मुझे घर में परिवार के साथ रहने में मजा आता है और हाल-फिलहाल मेरा यहां से शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है। मैंने यह घर अपना ख्वाब पूरा करने और इंवेस्टमेंट के लिए खरीदा है। आपको बता दें कि सोनाक्षी फिलहाल मुंबई के जुहू में अपने घरवालों के साथ 'रामायण' में रहती हैं। इस आलीशान बंगले की कीमत करोड़ों में है। इस बंगले को शत्रुघ्न सिन्हा रेसिडेंशियल और ऑफिस दोनों ही तरह इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह बंगला 49 साल पहले 1972 में खरीदा था। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार 'दबंग 3' में नजर आईं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वह अपने वेकेशन के वजह से चर्चाओं में थीं।
 

Related Posts