YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

‎फिल्म "अं‎तिम"  में सलमान खान की प्रेमिका बनेंगी प्रज्ञा जायसवाल

‎फिल्म "अं‎तिम"  में सलमान खान की प्रेमिका बनेंगी प्रज्ञा जायसवाल

मुंबई । बॉलिवुड स्टार सलमान खान और आयुष शर्मा ने आगामी फिल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" की घोषणा कर दी है। इस ‎फिल्म का टीजर भी ‎रिलीज हो चुका है, ‎जिसे काफी पसंद ‎किया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान एक सिख पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। खबर है कि ‎फिल्म में साउथ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल उनकी प्रे‎मिका बनेंगी। बता दें, प्रज्ञा भले ही बॉलिवुड में सलमान के ऑपोजिट अब डेब्यू कर रही हों लेकिन साउथ की फिल्मों में उनका जाना-माना नाम है। प्रज्ञा ने 2014 में "विराट्टू आई डेगा" से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों में काम किया है। मशहूर डायरेक्टर कृष के डायरेक्शन में बनी तेलुगू फिल्म "कंचे" के लिए प्रज्ञा जायसवाल को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू-साउथ का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद प्रज्ञा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खबर हैं ‎कि प्रज्ञा पहले ही "अंतिम" की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वह इस समय महाबलेश्वर शेड्यूल में शूट कर रही हैं। ‎रिपोर्ट के मुता‎बिक प्रज्ञा ने एक रोमांटिक गाना भी शूट कर लिया है। प्रज्ञा को हिंदी फिल्मों में भले ही ज्यादा नहीं जाना जाता है लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासी पॉप्युलर हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अभी तक इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
 

Related Posts