YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान आज - कई दिग्गजों की किस्मत पर होगा फैसला -10.16 करोड़ मतदाता तय करेंगे 979 उम्मीदवारों का भाग्य

छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान आज - कई दिग्गजों की किस्मत पर होगा फैसला -10.16 करोड़ मतदाता तय करेंगे 979 उम्मीदवारों का भाग्य

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों के लिए 12 मई को मतदान किया जाएगा। इस चरण में कई सियासी दिग्गजों का भाग्य दांव पर लगा है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत कई बड़े नेताओं के सियासी भाग्य पर मतदाता मोहर लगाएंगे।  

आजमगढ़ में अखिलेश से टकराएंगे निरहुआ
छठे चरण में उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर वीआईपी उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले हैं। आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से है। वहीं, इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी का मुकाबला कांग्रेस के योगेश शुक्ला से, सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह से है।

भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय में संघर्ष
मध्य प्रदेश में इस बार का सबसे चर्चित मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच भोपाल की सीट पर होगा। भोपाल सीट पर भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से है। राज्य में दूसरा वीआईपी मुकाबला गुना लोकसभा सीट पर है, जहां कांग्रेसी दिग्गज ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला भाजपा के केपी यादव से है।

दिल्ली की सभी सात सीटों पर होगा मतदान 
शीला, मनोज, गंभीर, विजेंदर के भाग्य का होगा फैसला
दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर रविवार को छठे दौर में मतदान होगा। इन सीटों पर आप, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर कोई न कोई वीआईपी उम्मीदवार है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से तीन बार की सीएम और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को टक्कर दे रहे हैं। 
आप ने दिलीप पांडे को यहां उम्मीदवार बनाया है। पूर्वी दिल्ली से क्रिकेट से राजनीति में आए भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर का मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आप की आतिशी से है। दक्षिण दिल्ली की सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी, आप के राघव चड्ढा और कांग्रेस के विजेंदर सिंह के बीच टक्कर है। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से आप ने इस बार पंकज गुप्ता और कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल को उतारा है। 
यह दोनों केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को टक्कर देंगे। वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली की लोकसभा सीट पर भाजपा ने इस बार मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काटकर हंस राज हंस को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट पर राजेश लिलोथिया और आप ने गुगन सिंह को टिकट दिया है। पश्चिम दिल्ली​ की सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा और आप के बलबीर सिंह जाखड़ है।

हरियाणा में हुड्डा की साख दांव पर
हरियाणा की सभी 10 सटों पर 12 मई को मतदान होगा। यहा सबसे वीआईपी सोनीपत सीट को माना जा रहा है, जहां से भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद रमेश कौशिक है। जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला भी सोनीपत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा की दूसरी वीआईपी सीट है रोहतक मानी जाती है, जहां भूपेन्द्र हुड्डा के बेटे और मौजूदा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भाजपा के अरविंद शर्मा टक्कर दे रहे हैं।

राधामोहन के सामने सीट बचाने की चुनौती 
मोतिहारी से पांच बार के सांसद राधामोहन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगने की वजह यह है कि वह इस बार अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने आरएलएसपी प्रत्याशी आकाश सिंह हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वैशाली लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह का मुकाबला लोकजनशक्ति पार्टी की वीणा देवी से है।

धनबाद में कड़े मुकाबले में फंसे कीर्ति 
झारखंड से इस बार किस्मत आजमा रहे हैं कीर्ति आजाद
झारखंड की धनवाद लोकसभा सीट पर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद की किस्मत दांव पर लगी है। इस बार बिहार के दरभंगा लोकसभा सीट की जगह उन्हें धनवाद से टिकट दिया गया है। उनके सामने भाजपा के पशुपति नाथ सिंह हैं।

भाजपा के 46, कांग्रेस के 37 करोड़पति प्रत्याशी 
इस चरण में चुनाव लड़ रहे 967 प्रत्याशियों में से 311 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वैसे छठे चरण में कुल 979 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, पर एडीआर की रिपोर्ट में 13 उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भाजपा के 54 में से 46 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। बसपा ने इस चरण में 49 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और उनमें से 31 करोड़पति हैं। कांग्रेस इस चरण में भाजपा और बसपा से कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनमें 37 उम्मीदवार करोड़पति हैं। शिवसेना 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसके सिर्फ 3 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। आम आदमी पार्टी इस चरण में 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसके 6 उम्मीदवार करोड़पति हैं। तृणमूल कांग्रेस और इनेलो के 10-10 उम्मीदवारों में से 7-7 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सीपीआई के 7 में से 2 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि सीपीएम के 6 में से 1 उम्मीदवार करोड़पति है। इस चरण में 757 निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं और उनमें से 171 के पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

खास बातें
-छठे चरण में मतदान के लिए 1 लाख 13 हजार 167 बूथ बनाए गए हैं।
-10 करोड़ 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल। 
-10.86 सीटों पर छठे चरण में होगा चुनाव।  
-2014 में इन 59 सीटों पर 64.21 फीसदी वोट पड़े थे। 
-छठे चरण के 979 प्रत्याशियों में सिर्फ 83 यानी 9 फीसदी महिला उम्मीदवार। 
-5 वें चरण में अब तक सबसे ज्यादा 12 फीसदी महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं। 
-59 में से 44 सीटों पर भाजपा को 2014 में दर्ज की थी जीत। 

Related Posts