YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) " दलेर मेहंदी ने नई पीढ़ी को बताया हजार गुना बेहतर

(रंगसंसार) " दलेर मेहंदी ने नई पीढ़ी को बताया हजार गुना बेहतर

गायक दलेर मेहंदी का कहना है ‎कि उन्हें संगीत उद्योग में 26 साल पूरे हो गए हैं और इतने सालों में उन्होंने संगीत को काफी अच्छे तरह से जाना है। दलेर ने कहा ‎कि "इतने सालों में मैंने इंडस्ट्री को पागल होते देखा है। वे किसी भी तरह के गाने और रीमिक्स बनाने के बारे में कुछ भी करने की कोशिश कर रहे हैं। लता मंगेशकर, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसी महिला आवाजें ऐसी खूबसूरत आवाजें हैं। लेकिन अब महिलाए पुरुषों की आवाज में गा रही हैं और पुरुष महिलाओं की आवाज में गा रहे हैं। किसी गीत का कोई सिर या पूंछ नहीं है, यह सच है।" उन्होंने आगे कहा ‎कि "अब संगीत फिर से बदलना शुरू हो गया है और यह अच्छा है। शो में जो बच्चे गा रहे हैं, वे कितने अच्छे हैं और जो जज सामने बैठे हैं, उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। प्रतिभागी उनसे एक हजार गुना बेहतर हैं। संगीत अब अच्छा है। नई पीढ़ी बहुत अच्छी है।

Related Posts