YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

750 से अधिक अनियमित प्रवासी हिरासत में

750 से अधिक अनियमित प्रवासी हिरासत में

शनिवार को पूरे तुर्की में कम से कम 757 अनियमित प्रवासियों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार पश्चिमोत्तर एडिरन प्रांत में 534 अनियमित प्रवासियों के कई समूहों को देखा, जो अवैध रूप से सीमा पार करने की योजना बना रहे थे इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा, तुर्की कोस्ट गार्ड ने पश्चिमी आयडिन और इज़मिर प्रान्त के तट से भी 223 अनियमित प्रवासियों को हिरासत में लिया।
गौरतलब है की तुर्की यूरोप में, विशेष रूप से सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत के बाद से ही शरणार्थियों के लिए मुख्य मार्ग बना हुआ है। प्रवासियों में अफगान और ईरानी नागरिक अधिक हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, इराक, ​​सोमालियाई, लीबिया, ट्यूनीशियाई, मिस्र, इरिट्रिया, मोरक्को, अल्जीरियाई और सीरियाई नागरिक भी शामिल है। बाद में सभी प्रवासियों को बाद में प्रांतीय प्रवास निदेशालयों में भेजा गया। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2018 में तुर्की में लगभग 2,68,000 अनियमित प्रवासियों को रखा गया था।

Related Posts