YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 विराट ने अभ्यास का वीडियो शेयर किया 

 विराट ने अभ्यास का वीडियो शेयर किया 

चेन्नई । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से होने वाली सीरीज की तैयारियों में लगे हैं। विराट 6 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद अभ्यास के लिए मैदान पर लौट आए हैं।
विराट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर नेट्स अभ्यास का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन दिया ‘अपना सिर नीचे रखें और काम करते रहें।’ 87 टेस्ट मैचों में 27 शतक जड़ने वाले विराट के लिए पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे से मुश्किल समय रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड के खिलाफ पहली पारी में 74 रन बनाकर विराट ने वापसी के संकेत दिए, लेकिन इस टेस्ट में भारत को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 
अब विराट की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज पर हैं। साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के कई मुकाबले होने हैं। इंग्लैंड टीम के भारत दौरे के बाद अगस्त में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। पिछली दो इंग्लैंड सीरीज में विराट बल्लेबाजी में टॉप पर रहे हैं। घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। साल 2012 में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज खेली थी। इस सीरीज में चार टेस्ट में एक शतक के साथ कोहली ने 188 रन बनाए थे। 
 

Related Posts