YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

शंकरसिंह वाघेला के ‘घर वापसी’ की चर्चा, कांग्रेस ने किया इंकार

शंकरसिंह वाघेला के ‘घर वापसी’ की चर्चा, कांग्रेस ने किया इंकार

अहमदाबाद | स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शंकरसिंह वाघेला के ‘घर वापसी’ की चर्चा ने ठंड में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है| हांलाकि गुजरात कांग्रेस ने ऐसी किसी बात से इंकार कर दिया है| गुजरात कांग्रस प्रवक्ता जयराजसिंह परमार ने स्पष्ट किया है कि शंकरसिंह वाघेला के कांग्रेस में शामिल होने की फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है| यदि वाघेला की ओर से प्रस्ताव आएगा तो पार्टी हाईकमांड इस पर विचार करेगा| जब तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आती तब तक इस बारे में बात करना बेमतलब है| परमार ने कहा है कि उन्हें इस बारे में मीडिया के जरिए ही जानकारी मिली है| यदि बात सही है तो पार्टी हाईकमांड जरूर इस पर गौर करेगा| सही बात तो शंकरसिंह वाघेला ही बता सकते हैं| यदि वाघेला कांग्रेस में आना चाहते हैं तो इसका फैसला उन्हें स्वयं करना होगा| दूसरी ओर चर्चा है कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले वाघेला के कांग्रेस में शामिल के प्रयास तेज हो गए हैं| किसान आंदोलन के नाम पर वाघेला दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मिलकर आए थे| हांलाकि राहुल गांधी से मिलने का उनका प्रयास सफल नहीं रहा| वाघेला ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने मिलने से स्पष्ट इंकार कर दिया था| गौरतलब है शंकरसिंह वाघेला अपनी पार्टी में बगावत करने के लिए विख्यात हैं| भाजपा से बगावत कर वाघेला ने अपनी अलग से राष्ट्रीय जनता पार्टी बनाई और विधानसभा चुनाव भी लड़े| लेकिन बहुमत नहीं मिलने से कांग्रेस के समर्थन से गुजरात के मुख्यमंत्री बने| बाद में वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी बने| कांग्रेस ने वाघेला का गुजरात कांग्रेस का प्रमुख भी बनाया| लेकिन जुलाई 2017 में गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले शंकरसिंह वाघेला ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया| दो साल बाद यानी जून 2019 में वाघेला ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) जॉइन कर ली| एनसीपी जॉइन किए एक साल भी नहीं हुआ था कि शंकरसिंह वाघेला ने फिर इस्तीफा दे दिया| अब वाघेला के फिर एक बार कांग्रेस में लौटने की चर्चा तेज हो गई है|
 

Related Posts