YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

स्पाइसजेट: 15 घंटे में पूरा हुआ तीन घंटे का हवाई सफर

स्पाइसजेट: 15 घंटे में पूरा हुआ तीन घंटे का हवाई सफर

फ्लाइट से यात्रा का समय कई गुना घट जाता है। यह अलग बात है कि हवाई टिकट कई गुना महंगा भी होता है। लेकिन, बेंगलुरु से दिल्ली की हवाई यात्रा के लिए निकले लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह जीवन भर भूल नहीं पाएंगे। हुआ यह कि दोनों शहरों के बीच तीन घंटे का यह सफर 15 घंटे में पूरा हुआ और यात्रियों पर किराए और वक्त की दोहरी मार पड़ी। तय समय से पांच गुना वक्त में सफर की यह कहानी स्पाइसजेट से जुड़ी है। शुक्रवार की रात स्पाइसजेट की फ्लाइट स्त्र-8720 बेंगलुरु से सीधे दिल्ली के लिए उड़ी। उसे दोनों शहरों के बीच कहीं रुकना नहीं था, क्योंकि वह नॉन-स्टॉप फ्लाइट थी। लेकिन, रात 10 बजे के नियत समय से बेंगलुरु से उड़ान भरने वाली एसजी- 8720 शुक्रवार रात डेढ़ घंटे की देरी से यानी करीब 11:30 बजे उड़ान भर पाई। उसके बाद विमान में आई एक खामी की वजह से फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। यात्रियों का कहना है कि उन्हें स्पाइसजेट के इस बोइंग 737 विमान में रातभर बंद रखा गया जब तक कि वैकल्पिक विमान वहां से यात्रियों को लेकर नहीं उड़ा। वहीं, स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने इस घटना पर कंपनी की ओर सफाई दी। उसने कहा, बेंगलुरु से दिल्ली के बीच संचालित एसजी- 8720 फ्लाइट तकनीकी समस्या के कारण नागपुर डायवर्ट हो गई। वहां उसकी नॉर्मल लैंडिंग हुई, न कि इमर्जेंसी लैंडिंग। वहां यात्रियों को रिफ्रेशमेंट्स दिए गए और एक वैकल्पिक विमान भेजा गया। वहां से फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Related Posts