YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दिग्गी राजा की पत्नी ने भोजपुरी भाषा में किया प्रचार एक माह में 80 से ज्यादा बैठकें

दिग्गी राजा की पत्नी ने भोजपुरी भाषा में किया प्रचार एक माह में 80 से ज्यादा बैठकें

भोपाल संसदीय क्षेत्र इस लोकसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। भोपाल में करीब डेढ़ लाख बिहार के मतदाता रहते हैं। जो भोजपुरी भाषा में खुलकर बात कहते हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने इस बार बिहारी मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला हुआ है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही वह बिहारी बहुल क्षेत्रों में जाकर भोजपुरी भाषा में संवाद करके दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसका बहुत अच्छा असर पड़ा है। विशेष रूप से अमृता सिंह से बिहार की महिलाओं का काफी आत्मीय संबंध बना है। जिसके कारण अधिवेशन की स्थिति बहुत मजबूत हुई है।

Related Posts