YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 एक साल में 17 फीसदी बढ़ा मुंबई मनपा का बजट - 39 हजार करोड़ का बजट, 11 करोड़ सरप्लस रहने का अनुमान

 एक साल में 17 फीसदी बढ़ा मुंबई मनपा का बजट - 39 हजार करोड़ का बजट, 11 करोड़ सरप्लस रहने का अनुमान

मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) का साल 2021-22 का बजट बुधवार को पेश किया गया। बजट में 39,038.83 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने और करीब 39,027.32 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान जताया है। यह बजट गत वर्ष की तुलना में लगभग 17 फीसदी बढ़ा है। गत वित्तीय वर्ष में यह 33 हजार 441 करोड़ रुपए से अधिक था। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11.51 करोड़ रुपए का राजस्व सरप्लस होने का अनुमान भी जाहिर किया गया है। बजट मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पेश किया।
बजट में स्वास्थ्य विभाग के लिए 4,728.53 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत भगवती अस्पताल के लिए 75 करोड़, सायन अस्पताल के लिए 75 करोड़, नायर डेंटल अस्पताल के लिए 71.88 करोड़, केईएम अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से इन अस्पतालों में पुनर्निर्माण के कार्य किए जाएंगे।
इन्फ्रा सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रभावित लोगों को नकद राशि देकर पुनर्वास किए जाने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान है। बारिश के दौरान मुंबई में होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए 7,884 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। गोरेगांव लिंक रोड के लिए 1300 करोड़, कोस्टल रोड के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है। बजट में 500 वर्ग फीट तक के फ्लैट और शॉप से वसूले जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स में से अब सर्वसाधारण टैक्स नहीं लिया जाएगा।
इस दौरान वित्त वर्ष 2020-21 के बजट का लेखा-जोखा भी पेश किया गया। इसके अनुसार, मुंबई मनपा को राजस्व प्राप्ति कम हुई और खर्च भी बढ़ गया है।  
 

Related Posts