YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में हवाओं के साथ बूंदाबांदी  गिरे  ओले

दिल्ली में हवाओं के साथ बूंदाबांदी  गिरे  ओले

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के मौसम में अगले दो दिनों के बीच तेज हवाओं और बूंदाबांदी के चलते बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। शीतलहर का प्रभाव खत्म होते ही दिल्ली में बीते तीन दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ी है। कोहरे के खत्म होने और सुबह से ही सूरज निकलने के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। बुधवार के दिन भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप निकली रही। दिन के कुछ हिस्सों में तो लोग आधी बांह की शर्ट पहने दिखे। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में बुधवार का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी तेज रहने के आसार हैं। इससे कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। शुक्रवार के दिन भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बारिश और बादल नहीं होने के चलते इस बार जनवरी के महीने में लोगों को सामान्य से ज्यादा सर्दी झेलनी पड़ी। लगातार ही न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। 24 दिनों बाद बुधवार के दिन पहली बार न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर पहुंचा है। इससे पहले नौ जनवरी के दिन न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद दिन न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदूषण में थोड़ी कमी आने के आसार दिल्ली के लोगों को अगले दो दिनों के बीच प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। सफर का अनुमान है कि हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ने और बूंदाबांदी के चलते तापमान के स्तर में थोड़ी कमी आएगी। 
 

Related Posts