YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 विधायक पद से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का किसानों ने सम्मान किया 

 विधायक पद से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का किसानों ने सम्मान किया 

चंडीगढ़ । कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का किसानों की महापंचायत में सम्मान किया गया। चौटाला इनेलो से जीतने वाले एकमात्र विधायक हैं।
57 साल के चौटाला ने 11 जनवरी को विधानसभा स्पीकर को लिखे पत्र में कहा था कि अगर केंद्र सरकार 26 जनवरी तक केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो इसे विधानसभा से उनका त्यागपत्र समझा जाए। उन्होंने कहा था कि किसानों पर अलोकतांत्रिक तरीके से किसानों पर काला कानून थोपा था। कृषि बाहुल्य क्षेत्र के ज्यादातर राजनीतिक दलों की तरह अभय चौटाला भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े होने का दबाव झेल रहे हैं।
एलेनाबाद में किसानों की भारी भीड़ के समक्ष चौटाला ने कहा, वह सभी किसान नेताओं को सिरसा में होने वाली अगली महापंचायत में शामिल होने का न्योता देते हैं। 
 

Related Posts