YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मध्यप्रदेश के दौरे पर प्रियंका गांधी - उज्जैन, रतलाम और इंदौर में करेंगी सभाएं

मध्यप्रदेश के दौरे पर प्रियंका गांधी - उज्जैन, रतलाम और इंदौर में करेंगी सभाएं

प्रियंका गांधी आज उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। प्रियंका अपने इस दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करने वाली हैं। उनके इस दौरे में मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि प्रियंका सुबह 11.20 बजे पर दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी। यहां इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रियंका गांधी की अगवानी करने वाले हैं। फिर दोपहर 12.40 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ यहां से रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे उज्जैन पहुचेंगी। दोनों दोपहर 1.45 बजे महाकालेश्वर दर्शन के लिये पहुंचेंगे। दोपहर 2.00 बजे उज्जैन से रवाना होकर दोनों दोपहर 2.40 बजे रतलाम पहुंचेंगे। सलूजा ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक प्रियंका रतलाम मे रहने वाली हैं। दोपहर 3.40 बजे रतलाम से रवाना होकर शाम 4.10 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ इंदौर वापस लौटेंगी। यहां दोनों शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक रोड शो में उपस्थित रहेंगे। वे शाम 6.45 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 8.00 बजे दिल्ली वापस लौट आएंगी। कमलनाथ 6.50 पर इंदौर से रवाना होकर भोपाल पहुचेंगे।
मध्य प्रदेश में 19 मई को बाकी बची 8 सीटों के लिए आखिरी दौर का मतदान है। इस दिन प्रदेश में मालवा की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा में वोट डाले जाने हैं। झाबुआ-रतलाम को छोडक़र मालवा की बाकी सीटें भाजपा का गढ़ रही हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस का साथ दिया। इसी से उत्साहित कांग्रेस इस बार बाजी पलटने के लिए बेताब है।
रतलाम में रैली करेंगी मोदी
अंतिम चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मालवा और निमाड़ क्षेत्र के आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। खंडवा और इंदौर में रविवार को सभा करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रतलाम आएंगे। वे सुबह 11 बजे रतलाम जिले के सैलाना रोड बजली हवाई पट्टी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को शाम छह बजे देवास के होटल पैराडाइज में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। रात्रि आठ बजे इंदौर के गुरु अमरदास हॉल में भी प्रबुद्धजनों से चर्चा करने के पश्चात नागपुर रवाना होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी आज इंदौर एवं कल  उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। 
मीनाक्षी के समर्थन में राहुल कल करेंगे सभ
मंदसौर। नीमच संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने नीमच में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। राहुल दशहरा मैदान  नीमच में सुबह 11 बजे आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की अगवानी मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।  

Related Posts