YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाग्य आजमाएंगे आम आदमी पार्टी के  दो पूर्व विधायक 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाग्य आजमाएंगे आम आदमी पार्टी के  दो पूर्व विधायक 

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम  की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दो पूर्व विधायक पार्षद के लिए मैदान में उतरेंगे। आप के पांच उम्मीदवारों में एक महिला प्रत्याशी भी है।
आप ने चौहान बांगर 41ई सीट से हाजी मोहम्मद इशराक खान को उम्मीदवार बनाया है। हाजी मोहम्मद इशराक खान 2015 से 2020 के बीच सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। वहीं रोहिणी C 32N सीट से रामचंद्र को टिकट मिला है। रामचंद्र 2017 से 2020 के बीच बवाना से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। अन्य उम्मीदवारों में कल्याणपुरी वार्ड 8ई से धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम और त्रिलोकपुरी वार्ड 2ई से विजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शालीमार बाग नार्थ 62एन से सुनीता मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।
 

Related Posts