YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

गूगल पर 120 साल के दिखे  शास्त्री 

गूगल पर 120 साल के दिखे  शास्त्री 

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को लेकर सर्च इंजन गूगूल ने एक ऐसी गलती कर दी है। जिससे  उसके कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं। गूगल पर रवि शास्त्री सर्च करने पर उनकी उम्र 120 साल दिखाई दे रही थी। इसके अलावा उनका जन्म साल 1900 का दिख रहा था हालांकि गूगल की अब इसे ठीक कर दिया है।  
शास्त्री की उम्र 58 साल है। शास्त्री ने अपने करियर के दौरान 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय मैच खेले हैं। शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीबा 7000 रन बनाए हैं। वहीं इसके साथ-साथ ही उन्होंने 280 विकेट भी लिए हैं।शास्त्री ने 17 साल की उम्र में मुंबई की ओर से रणजी में पदार्पण किया था। शास्त्री ने 21 फरवरी 1981 को वेलिंगटन में डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद ही वह टीम इंडिया की ओर से टेस्ट में पारी की शुरुआत करने लगे। शास्त्री ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मैचों में 44.04 की औसत से 1101 रन बनाये हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद  उन्होंने क्रिकट कमेंट्री से लोकप्रियता हासिल की।  2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया।
 

Related Posts